गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विक्रम मल्होत्रा और रामित टंडन यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन शुक्रवार को पुरुषों के युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए।
भारतीय जोड़ी की हार के साथ ही स्क्वॉश में पुरुषों के युगल में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है।
ओक्शनफोर्ड स्टेडियोस में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड के डेक्लन जेम्स और जेम्स विलस्ट्रोप की जोड़ी ने 48 मिनट तक चले मुकाबले में भारतीय जोड़ी को 2-1 (10-11, 11-8, 11-5) से मात दी।
पहले गेम में विक्रम-रमित ने 11-10 से जीत दर्ज की लेकिन अगले दो गेमों में वह इंग्लैंड के खिलाड़ियों की आक्रामकता के आगे टिक नहीं सके और अगले दोनों गेम 8-11, 5-11 हार गए।
dharmpath.com dharmpath