राष्ट्रमंडल खेल (स्ववॉश) : चिनप्पा अगले दौर में, दीपिका बाहर

गाल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की महिला स्क्वॉश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने 21वें राष्ट्रमंडल ख्ेाल के प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में शुक्रवार को आस्ट्रेलिया की तामिका सैक्सबी को हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर प्रवेश किया जबकि दीपिका पल्लीकल को हार का सामना करना पड़ा।

एकल वर्ग में 22 मिनट तक चले मुकबाले में जोशना चिनप्पा ने वर्ल्ड रैंकिंग में 57वें स्थान पर मौजूद सैक्सबी को 11-6, 11-8, 11-4 से शिकस्त दी।

वर्ल्ड रैंकिंग में 14वें पायदान पर मौजूद चिनप्पा ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। सैक्सबी को चिनप्पा की तेजी का मुकाबला करने में बहुत दिक्कत हुई।

एकल वर्ग के एक अन्य मैच में दीपिका पल्लीकल को इंग्लैंड की एलिसन वाटर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

वाटर्स ने दीपिका को सीधे गेम में 11-3, 11-6, 11-2 से मात दी। यह मैच केवल 20 मिनट चला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493