गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड की महिला हॉकी टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को भारत को कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में 6-0 से करारी शिकस्त दे उसे पदक से महरूम रखा है।

इंग्लैंड ने इस मैच में एकतरफा प्रदर्शन किया और आक्रमण पर आक्रमण किए जिसका जवाब भारत के पास नहीं था।
इंग्लैंड के लिए होली पियरने वेब (27वें मिनट), सोफी ब्रे (43वें मिनट, 49वें मिनट, 56वें मिनट), लॉरा अनसवर्थ (54वें मिनट), एलेक्जेंडर डॉसन (57वें मिनट) ने गोल किए।
भारत को मौके तो कई मिले लेकिन वो गोल नहीं कर पाई। ॉ
dharmpath.com dharmpath