गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच यहां जारी राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन शनिवार को खेला गया पूल-बी का पहला मैच 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
गोल्ड कोस्ट हॉकी सेंटर पर खेले गए इस मैच में भारत की जीत आखिरी 10 सेकेंड से पहले तक तय लग रही थी, लेकिन तभी पाकिस्तान को पेनाल्टी कॉर्नर मिला और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।
भारत के लिए दिलप्रीत ने 13वें मिनट और हरमनप्रीत ने 19वें मिनट में गोल किए। वहीं पाकिस्तान के लिए 38वें मिनट में इरफान जूनियर और 60वें मिनट में अली मुबाशर ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया।
–आईएएनएस
dharmpath.com dharmpath