गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पिछले सभी राष्ट्रमंडल खेलों की तुलना में इस बार गोल्ड कोस्ट में हो रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा-एथलीट के लिए सबसे अधिक स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार पैरा-एथलीट के लिए 38 स्पर्धाएं होगीं, जो 2014 में ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों से 78 प्रतिशत अधिक हैं।
इन 38 प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन सात प्रतियोगिताओं एथलेटिक्स, ट्रैक साइकिलिंग, तैराकी, भारोत्तोलन, टेबल टेनिस और लॉन बॉल्स में होगा। इसके अलावा, पहली बार ट्रायथालन में भी पैरा-एथलीट के लिए स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।
राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों का कहना है कि इन स्पर्धाओं में कुल 300 पैरा-एथलीट हिस्सा लेंगे। तैराकी और एथलेटिक्स में स्पर्धाओं की संख्या दोगुनी की गई है।
dharmpath.com dharmpath