कोलंबो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल महासचिव पैट्रीशिया स्कॉटलैंड बुधवार को अपने चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर श्रीलंका पहुंच रही हैं। मंगलवार को इस बात की घोषणा की गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दौरे के दौरान वह प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे, विदेश मंत्री तिलक मारापाना, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मलिक समरविक्रमा और सरकार के अन्य मंत्रियों से मुलाकात करेंगी।
श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने कहा, “महासचिव की बैठकों का मुख्य उद्देश्य अंतर-राष्ट्रमंडल व्यापार को बढ़ावा देना सहित लंदन में हुई राष्ट्रमंडल प्रमुखों की सरकारी बैठक 2018 के दौरान सहमति से निकले परिणामों के कार्यान्वयन में अधिक सहयोग को तलाशना है।”
अप्रैल 2016 में महासचिव का पदभार संभालने के बाद स्कॉटलैंड का यह पहला श्रीलंका दौरा है।
चर्चा में ‘कॉमनवेल्थ ब्लू चार्टर’ को लागू करना भी शामिल है, जिसके तहत श्रीलंका ने मैनग्रोव्स को बहाल करने की ओर राष्ट्रमंडल प्रयासों का नेतृत्व करने में एक चैंपियन देश की भूमिका निभाई है।
dharmpath.com dharmpath