राष्ट्रमंडस्ल खेल (टेटे) : मनिका-साथियान ने जीता कांस्य पदक

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की मिश्रित युगल जोड़ी मनिका बत्रा और साथियान गणाशेखरन ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन रविवार को टेबल टेनिस की मिश्रित युगल स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया है।

यह राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की मिश्रित युगल जोड़ी की ओर से जीता गया पहला पदक है।

मनिका-साथियान की जोड़ी ने मिश्रित युगल स्पर्धा के कांस्य पदक के लिए खेले गए इस मैच में अपनी हमवतन अचंता शरथ और मौमा दास की जोड़ी को मात दी।

मनिका और साथियान की जोड़ी ने शरथ-मौमा को एकतरफा मुकाबले में 3-0 (11-6, 11-2,11-4) से हराकर इन खेलों का पहला कांस्य पदक हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493