राष्ट्रीय टीम में वापसी को बेताब सुआरेज

मोंटेवीडियो, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। उरुग्वे के फारवर्ड खिलाड़ी लुइस सुआरेज राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए काफी बेताब हैं।

ब्राजील विश्व कप 2014 में इटली के खिलाड़ी जॉर्जियो चिलीनी के साथ हाथा-पाई करने के लिए मिली सजा के चलते सुआरेज टीम के दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

अंतर्राष्ट्रीय चैनल ‘गोल टीवी’ में प्रसारित हुए एक साक्षात्कार में बार्सिलोना के स्टार स्ट्राइकर ने कहा, “मैं इस प्रतिबंध के समाप्त होने की आशा कर रहा हूं, क्योंकि मैं खेलने के लिए उत्सुक हूं।”

सुआरेज ने इस बात को स्वीकार किया कि वह टेलीविजन पर उरुग्वे टीम को खेलते देख काफी असहाय महसूस करते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मोंटेवीडियो में कोलंबिया को 3-0 और ला पाज में बोलीविया को 2-0 से हराने के बाद उरुग्वे वर्तमान में रूस में 2018 में होने वाले विश्व कप के लिए जारी दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में शीर्ष पर है।

‘मोंटेवीडियो डॉट कॉम’ वेबसाइट के मुताबिक सुआरेज ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को कोलंबिया और उरुग्वे के बीच हुए मैच को टीवी पर देखा और उन्हें मैच के परिणाम को देखकर काफी खुशी हुई।

सुआरेज ने कहा, “हमें किसी पर आधारित रहने की कोई जरूरत नहीं है, हम सबसे अधिक विश्वसनीय और एकजुट हैं।”

बार्सिलोना के खिलाड़ी की उरुग्वे राष्ट्रीय फुटबाल टीम में वापसी मार्च 2016 में ब्राजील के खिलाफ होने वाले मैच से होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493