राष्ट्रीय टेटे : पीएसपीबी को हराकर फाइनल में पहुंचा महाराष्ट्र

मानेसर (हरियाणा), 2 फरवरी (आईएएनएस)। यहां जारी 78वीं महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में गुरुवार को महाराष्ट्र ने पेट्रोलियम स्पोर्ट्स पेट्रोलियम बोर्ड (पीएसपीबी) को मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में उनका सामना पश्चिम बंगाल की मजूबत टीम से होगा, जो पिछले साल की उपविजेता है।

पुरुषों के फाइनल में हालांकि पीएसपीबी ने अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। टूर्नामेंट के फाइनल में उसका सामना हरियाणा से होगा। हरियाणा की कोशिश इस बार स्वर्ण पदक अपने नाम करने की होगी। पिछली बार उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। पीएसपीबी ने सेमीफाइनल में गुजरात को 3-0 से हराया तो वहीं इसी स्कोर से दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को मात दी।

महिलाओं के सेमीफाइनल में तीसरे एकल मुकाबले में मैच को रोमांचक बना दिया था। इस मुकाबले में महाराष्ट्र की श्रुति अमुर्ते ने शानदार फॉर्म में चल रहीं मौसमी पॉल को मात दी।

लेकिन इसके बाद सब कुछ महाराष्ट्र की पूजा सहस्त्रबुद्धे और पीएसपीबी की मौमा दास के बीच होने वाले मैच पर निर्भर था। अगर मौमा यह मैच जीत जातीं तो पीएसपीबी को मुधरिका पर निर्भर रहना पड़ता। हालांकि पूजा ने मौमा को मात देते हुए महाराष्ट्र को फाइनल में जगह दिलाई।

पूजा को पीएसपीबी की टीम में जगह नहीं मिली थी, इसी कारण वह महाराष्ट्र की टीम से खेलीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493