राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘रिंगण’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली मराठी फिल्म ‘रिंगण’ 30 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

फिल्म विभिन्न फिल्म महोत्सवों में दिखाई जा चुकी है और अब इसे विधि कासलीवाल की लैंडमार्क फिल्म्स कंपनी महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में आम लोगों के लिए रिलीज करने जा रही है।

कासलीवाल का मानना है कि किसी भी फिल्म का निर्माण मनोरंजन और उम्मीद जगाने के आधार पर किया जाना चाहिए और इसलिए उन्होंने ‘रिंगण’ को बनाने का निर्णय लिया। फिल्म का निर्देशन व लेखन मकरंद माणे ने किया है।

यह फिल्म पिता-पुत्र द्वारा खुशी और प्यार की तलाश पर आधारित एक मार्मिक कहानी है। फिल्म ने 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म का पुरस्कार जीता था। इसके अलावा इसे 53वें महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्डस 2016 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (निर्देशक), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी और सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता की श्रेणी में छह पुरस्कार मिले थे।

‘रिंगण’ को कान्स मार्केट सेक्शन और इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ टोरंटो में दिखाया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493