राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन के लिए छत्तीसगढ़ ने घोषित की टीम

रायपुर/ भिलाई, 27 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की बालक एवं बालिका टीम की घोषणा मंगलवार को की गई। प्रदेश की बालक टीम की कमान रमेंद्र यादव को, जबकि बालिका टीम की कमान रीता उरांव को सौंपा गया है।

कैश मनी बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में 28 से 31 मई के बीच होगा। छत्तीसगढ़ की टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए 27 मई को रवाना होगी।

प्रतियोगिता में चंडीगढ़, गुजरात, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर, मध्यप्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ की टीमें भाग ले रही हैं। यह जानकारी छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के महासचिव वाई. राजा राव ने दी।

छत्तीसगढ़ बालक बॉल बैडमिंटन टीम : रमेंद्र यादव (कप्तान), दिनेश चेलिके, निखिल कन्नौजिया, सीएच वेंकटेश, गौरव कुमार साहू, तुषार सिंह परिहार, प्रशांत कुमार, अरुण कुमार, भूषण साहू एवं जयकिशन।

छत्तीसगढ़ बालिका बॉल बैडमिंटन टीम : रीता उरांव (कप्तान), वर्षा दुबे, कृतिका ऑडिल, दिव्या पटेल, लक्ष्मी ठाकुर, आफरीन, बसरा खान, अमृता सिंह, रमा रानी, एम. रोशनी एवं युक्ति पॉल।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493