राहत फतेह अली खान ने जारी किया ‘बंजारे’

मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान ने बुधवार को अपना नया रोमांटिक गीत ‘बंजारे’ जारी किया। इसे अभिनेत्री नीतू चंद्र पर फिल्माया गया है।

मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान ने बुधवार को अपना नया रोमांटिक गीत ‘बंजारे’ जारी किया। इसे अभिनेत्री नीतू चंद्र पर फिल्माया गया है।

अनुपमा राग द्वारा रचित गीत का संगीत वीडियो, टाइम्स म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया।

राहत फतेह अली खान ने कहा, “अनुपमा के साथ पहले काम कर चुका हूं इसलिए पहले से ही जानता था कि यह गीत उनकी पिछली रचनाओं के समान ही कर्णप्रीय होगा। मैं हमेशा ऐसे प्रतिभाशाली और समर्पित व्यक्तियों के साथ काम करने का आनंद लेता हूं। मैं उनकी आगामी रचनाओं में भी उनके साथ काम करने की उम्मीद करता हूं।”

दोनों इससे पहले ‘सांवरे’ में भी साथ काम कर चुके हैं।

राग ने कहा, “राहत फतेह अली खान एक शानदार गायक हैं, एक जबर्दस्त सहकर्मी हैं और वह जानते हैं कि अपने दर्शकों को कैसे लुभया जाए। उनकी उल्लासित आवाज में वह जादू है जो हर सुनने वाले को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493