राहत मुंबई में जुदा शैली में देंगे प्रस्तुति

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। मशहूर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान यहां 20 सितंबर को ‘एकदम नए स्टाइल’ में प्रस्तुति देने को लेकर उत्साहित हैं।

राहत फतेह अली खान यहां ताज लैंड्स एंड में ईईमैक्स वैश्विक पुरस्कार समारोह, 2015 में अपनी मधुर आवाज और ताल से सूफीवाद की बयार बहाएंगे। पुरस्कार अर्पण समारोह 19 अगस्त को एक सम्मेलन के बाद आयोजित होगा।

राहत ने एक बयान में कहा, “पुरस्कार अर्पण समारोह में मेरी प्रस्तुति भारत में कई वर्षो बाद मेरी पहली लाइव प्रस्तुति होगी। मैं एकदम नए स्टाइल में प्रस्तुति दूंगा। समारोह की रात दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

ईईमैक्स ग्लोबल पुरस्कार अर्पण समारोह में प्रस्तुति देने वाले अन्य कलाकारों में गायक शान, अभिनेत्री व डांसर लॉरेन गॉटलिब भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493