राहुल गांधी आज भोपाल में करेंगे संगठन सृजन अभियान की शुरुआत

भोपाल– लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एकदिवसीय दौरे पर भोपाल आ रहे हैं। वे यहां कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। गुजरात के बाद अब मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस संगठन के पुनर्निर्माण के लिए यह अभियान शुरू करने जा रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने भोपाल में आयोजित होने जा रहे कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के औपचारिक शुभारंभ को एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान मध्यप्रदेश में कांग्रेस को पुनर्गठित करने और जनमानस से गहरे जुड़ाव की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

अरुण यादव ने कहा कि राहुल गांधी जी नेतृत्व में पार्टी एक बार फिर जनभावनाओं से जुड़ने और जमीनी स्तर पर मज़बूत संगठन खड़ा करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह अभियान न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा देगा, बल्कि आने वाले समय में कांग्रेस को निर्णायक ताक़त बनाने की नींव भी रखेगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर AICC द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक, प्रदेश कार्यकारिणी, राजनीतिक मामलों की समिति तथा सभी जिला अध्यक्षों के साथ संवाद कर संगठन की नवीन संरचना पर विचार किया जाएगा।

अरुण यादव ने आगे कहा कि यह केवल सांगठनिक चर्चा नहीं, बल्कि कांग्रेस की आत्मा को फिर से जनआंदोलन से जोड़ने का प्रयास है। हम सबकी भागीदारी से यह मिशन सफल होगा और एक सशक्त कांग्रेस के रूप में हमारा भविष्य और अधिक उज्ज्वल बनेगा। उन्होंने समस्त कांग्रेसजनों से इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि “यह समय है एकजुट होकर चलने का — एक उद्देश्य, एक विचार और एक संकल्प के साथ।”

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर सबसे पहले पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक लेंगे। इस कमेटी में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, जीतू पटवारी, पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव समेत तमाम दिग्गज शामिल होंगे। पीएसी की बैठक के बाद राहुल गांधी पीसीसी के फर्स्ट फ्लोर पर विधायकों और सांसदों की बैठक लेंगे। इसके बाद वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में एआईसीसी द्वारा नियुक्त 61 ऑब्जर्वर्स और मप्र कांग्रेस की ओर से नियुक्त किए गए सह-पर्यवेक्षकों की बैठक लेंगे।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493