बर्कले, 12 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले को आत्मघाती घाव करार दिया और कहा कि पीट-पीटकर की गई हत्या व उदारवादियों पर हमले ने भारत को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया।

राहुल ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में ‘इंडिया एट 70 : रिफ्लेक्शन्स ऑन द पाथ फॉरवर्ड’ विषय पर सोमवार की रात यहां छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, ” नफरत व हिंसा के साथ ध्रुवीकरण की राजनीति ने आज भारत में सिर उठा लिया है।”
उन्होंने कहा कि हिंसा व नफरत ने लोगों से काम छीना है और इसका देश के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ा है।
उन्होंने कहा, “उदारवादी पत्रकारों को गोली मारी जा रही है, लोगों की पीट-पीटकर हत्या की जा रही है, गोमांस खाने के संदेह में दलित व मुस्लिमों को मारा जा रहा है। यह भारत में नया है और इससे भारत बुरी तरह से नष्ट हो रहा है।”
बीते साल हुई नोटबंदी का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि इसने अर्थव्यवस्था को 2 फीसदी का नुकसान पहुंचाया।
राहुल ने कहा, “नोटबंदी की वजह से लाखों छोटे व्यवसाय खत्म हो गए। नकदी का इस्तेमाल करने वाले किसान व श्रमिक बुरी तरह से प्रभावित हुए। कृषि गंभीर संकट में है और किसानों की आत्महत्या देश भर में बड़े पैमाने पर हो रही है। नोटबंदी पूरी तरह से आत्मघाती घाव है और इससे देश की जीडीपी में करीब दो फीसदी की गिरावट आई।”
dharmpath.com dharmpath