राहुल ने फ्रांस हमले की निंदा की

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार रात फ्रांस के नीस शहर में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि ‘हिंसा और आतंक किसी भी चीज का जवाब नहीं हो सकते।’

राहुल ने ट्वीट किया, “मैं हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हम मानवता के जरिये ही शांति, प्रगति और खुशहाली प्राप्त कर सकते हैं। हिंसा और आतंक कभी किसी चीज का जवाब नहीं हो सकते।”

उन्होंने कहा, “मैं नीस हमले में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताता हूं। मेरी संवेदनाएं फ्रांस की जनता के साथ हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493