राहुल रॉय के साथ काम करने को लेकर डरी हुई थी : मुस्कान

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री मुस्कान सेठी अभिनेता राहुल रॉय के साथ अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वह फिल्म ‘जुनून’ के अभिनेता के साथ काम करने को लेकर शुरुआत में डरी हुई थीं। मुस्कान ने 2017 में आई तेलुगू फिल्म ‘पैसा वसूल’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

आगामी फिल्म ‘सयोन्नी’ में अभिनेत्री उपासना सिंह और अभिनेता योगराज सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

मुस्कान ने एक बयान में कहा, “फिल्म में मशहूर हस्तियां हैं और ऐसी फिल्म का हिस्सा होने पर काफी अच्छा महसूस हो रहा है। मैं ‘आशिकी’ देख कर बड़ी हुई हूं लेकिन बचपन में फिल्म ‘जुनून’ को देखने के बाद से मैं राहुल रॉय के साथ काम करने को लेकर डरी हुई भी थी। उनके साथ काम करना मेरे लिए एक अच्छा अनुभव रहा और मैंने उनसे ही नहीं बल्कि योगराज सर से भी काफी कुछ सीखा।”

फिल्म रूस में शूट हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493