हांगकांग, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल में आई मंदी को धता बताते हुए नीलामीघर सूदबीज द्वारा पेश एक दुर्लभ नीला हीरा रिकार्ड 3 करोड़ 8 लाख डॉलर में बिका।
समाचार एजेंसी एफे ने नीलामीघर के हवाले से बताया कि ‘डी बियर्स मिलेनियम जेवेल 4’ नाम के अंडे के आकार के 10.10 कैरेट के इस नीले हीरे को नीलामी के दौरान एशिया में अब तक किसी अन्य आभूषण से कहीं ज्यादा कीमत मिली।
साउथ चायना मार्निंग पोस्ट समाचार पत्र ने बुधवार को बताया कि यह हीरा एक गुमनाम बोली लगाने वाले को बेचा गया है।
सूदबीज एशिया के मुख्य कार्यकारी केविन चिग ने कहा, “इस नीलामी से साबित होता है कि सामान्य अर्थव्यवस्था को देखकर कला के बाजार की कीमत का अनुमान नहीं लगाया जा सकता।”
dharmpath.com dharmpath