रिगा मैराथन को मिला आईएएएफ गोल्ड लेबल

रिगा, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने रोड रेस रिगा मैराथन को अपना गोल्ड लेबल प्रदान किया है। मैराथन के आयोजकों ने इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रिगा मैराथन अब विश्व की प्रसिद्ध मैराथन लीग में शामिल होने वाली उत्तरी यूरोप की पहली मैराथन बन गई है जिसमें बर्लिन, टोक्यो, लंदन, बोस्टोन, न्यूयार्क, पैराग्वे जैसी बड़ी मैराथन शामिल हैं।

रिगा मैराथन के निदेशक एर्गास नोर्डस ने गुरुवार को कहा कि आईएएएफ का गोल्ड लेबल मिलना इस मैराथन के लिए बड़ा तोहफा है।

रिगा मैराथन 2018 का विश्लेष्ण करते हुए आईएएएफ के प्रतिनिधियों ने पाया कि इस रेस ने अगले साल होने वाले संस्करण के लिए गोल्ड लेबल हासिल करने के सभी मापदंडों को पूरा किया है।

आईएएएफ के गोल्ड लेबल रेस- 2019 का कैलेंडर अभी सामने आना बाकी है, लेकिन ऐसी संभावना है कि इसमें पूरे विश्व भर में 30 से ज्यादा मैराथन शामिल होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493