रिचर्ड ई. ग्रांट का ऑस्कर के लिए भाषण तैयार नहीं

लॉस एंजेलिस, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता रिचर्ड ई. ग्रांट का कहना है कि उन्होंने ऑस्कर के लिए अभी तक अपने भाषण को तैयार नहीं किया है।

लॉस एंजेलिस, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता रिचर्ड ई. ग्रांट का कहना है कि उन्होंने ऑस्कर के लिए अभी तक अपने भाषण को तैयार नहीं किया है।

61 वर्षीय अभिनेता को पहला एकेडमी पुरस्कार नामांकन लेखक व साहित्यकार ली इजराएल (मेलिसा मैकार्थे) की बॉयोपिक पर आधारित फिल्म ‘कैन यू एवर फॉरगिव मी?’ में उनके जैक होक के चरित्र के लिए मिला है।

यह पूछे जाने पर कि क्या अवार्ड शो से पहले जीत हासिल करने के लिए कोई अनुष्ठान करते हैं।

उन्होंने कहा, “नहीं, क्योंकि मैं अंधविश्वासी बिल्कुल नहीं हूं।”

91वें एकेडमी अवार्ड्स का आयोजन यहां 24 फरवरी को किया जाएगा। इस समारोह का 25 फरवरी की सुबह से स्टार मूवीज और स्टार मूवीज सेलेक्ट एचडी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493