लंदन, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मशहूर गायक रिचर्ड क्लिफ ने पिछले तीन वर्षो में पहली बार अपने जन्मदिन पर खुद को स्वतंत्र महसूस करते हुए इसका जश्न मनाया। उनके ऊपर लगे यौन दुराचार के आरोपों को हटा लिया गया है।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 14 अक्टूबर को 76 साल के हुए रिचर्ड ने कहा “मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। यह शानदार है। पिछले तीन वर्षो में मैं पहली बार वास्तव में सहज महसूस करने में सक्षम हूं। मैं आजाद महसूस कर रहा हूं।”
आगे उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ वह सुखद नहीं था और उसी समय से वह अपने जन्मदिन पर कुछ अच्छा होने की आस लगाए हुए थे।
इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने साल 2014 में रिचर्ड के बर्कशायर स्थित घर की तलाशी ली गई। जांच के दायरे में उनका नाम जरूर आया, लेकिन कभी भी वह गिरफ्तार नहीं हुए और उन्हें दोषी भी नहीं पाया गया।
उनका मामला अपर्याप्त सबूतों के आधार पर जून में क्राउन अभियोजन द्वारा बंद कर दिया गया। फैसले पर दो लोगों की चुनौती हाल में खारिज कर दी गई।
dharmpath.com dharmpath