रिटलिटी टीवी शो करना चाहती हैं सेलेना

लॉस एंजेलिस, 25 मई (आईएएनएस)। गायिका-अभिनेत्री सेलेना गोमेज कथित तौर पर अपने खुद के रियलिटी टीवी शो श्रृंखला में काम करना चाहती हैं। अपना खुद का शो लांच करने के लिए वह ‘कीपिंग अप विद कार्दशियंस’ हस्ती क्रिस जेनर से बातचीत कर रही हैं।

वेबसाइट ‘ओकेमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि 22 वर्षीया सेलेना फिर से दर्शकों के बीच अपनी छवि बनाना चाहती हैं।

जस्टिन बीबर के साथ चार साल डेटिंग करने के बाद सेलेना पिछले साल अक्टूबर में उनसे अलग हो गई थीं।

सूत्र ने बताया, “सेलेना बीबर की पूर्व प्रेमिका के तौर पर दिखकर थक चुकी हैं। उन्होंने खुद का रियलिटी शो बनाने की योजना बनाई है। उन्हें लगता है कि रियलिटी शो उनके करियर को आगे बढ़ा सकता है।”

क्रिस (59)की बेटियां केंडल (19) और काइली जेनर (17) की सेलेना से अच्छी दोस्ती रही है। क्रिस को लगता है कि सेलेना का रियलिटी शो दर्शकों को पसंद आएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493