रिडले स्कॉट्स की फिल्म से बाहर हुए केविन स्पेसी

लॉस एंजलिस, 9 नवंबर (आईएएनएस)। यौन उत्पीड़न के कई आरोप झेल रहे अभिनेता केविन स्पेसी को रिडले स्कॉट्स की फिल्म ‘ऑल द मनी इन द वर्ल्ड’ से निकाल दिया गया है। हालांकि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

फिल्म की रिलिज के लिए 22 दिसंबर की तारीख निर्धारित की गई है। सूत्रों के मुताबिक स्कॉट इसी तारीख पर फिल्म रिलीज करना चाहते हैं, हालांकि स्पेसी की जगह लेने वाले अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर के साथ मुख्य दृश्यों को दोबारा फिल्माने की आवश्यकता है।

मुख्य दृश्यों की शूटिग तुंरत शुरू किए जाने की संभावना है। फिल्म के मुख्य किरदार मार्क वॉलबर्ग और मिशेल विलियम्स इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

स्पेसी का किरदार फिल्म के मुख्य किरदारों में से एक है और यह कहानी में काफी महत्वपूर्ण है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने इस पर आठ से 10 दिन ही काम किया था।

इन सबके बीच स्पेसी एरीजोना रेगिस्तान के एक पुनर्वसन केंद्र में सेक्स की लत के इलाज के लिए पहुंचे हैं।

स्पेसी को इससे पहले लोकप्रिय शो ‘हाउस ऑफ कार्ड्स’ से भी निकाला जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493