ठाणे, 13 जनवरी (आईएएनएस)। ‘साला खड़ूस’ फिल्म से बालीवुड में एंट्री करने जा रहीं अभिनेत्री रितिका सिह ने कहा कि उन्हें बल्लेबाजी में विश्व रिकार्ड बनाने वाले प्रणव धनवाड़े पर गर्व है। प्रणव कल्याण स्थित उसी एसएमटी.के.सी.गांधी इंग्लिश हाईस्कूल के छात्र हैं जहां से रितिका ने पढ़ाई की थी।

रितिका राष्ट्रीय स्तर की किक बाक्सर रह चुकी हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के एक कार्यक्रम में उन्होंने मंगलवार रात कहा, “उसने जो किया है वह महान है..यह एक विश्व रिकार्ड है..मुझे इस पर गर्व है और इस बारे में अपनी कई दोस्तों से मैंने बात की है। मेरी शुभकामनाएं उसके साथ हैं। वह चमत्कार कर सकता है।”
सुधा कोंगारा निर्देशित फिल्म ‘साला खड़ूस’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। रितिका इसमें एक उभरती हुई मुक्केबाज की भूमिका निभा रही हैं। अभिनेता आर. माधवन उनके कोच की भूमिका निभा रहे हैं।
दसवीं में पढ़ने वाले 15 वर्षीय प्रणव ने 5 जनवरी को एक अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में 323 गेंद में नाबाद 1009 रनों का पहाड़ खड़ा किया था। इसमें 129 चौके और 59 छक्के शामिल थे।
आटोचालक के बेटे प्रणव को उनकी इस उपलब्धि के लिए भारत रत्न सचिन तेंदुलकर समेत कई लोगों की शाबाशी मिली। सचिन ने उसे अपने हस्ताक्षर वाला बल्ला भी भेंट में दिया है।
dharmpath.com dharmpath