रितिका सिंह के साथ काम करेंगे ‘काका मुत्तै’ के निर्देशक

चेन्नई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। आर. माधवन की मुक्केबाजी पर आधारित फिल्म ‘इरुद्धि सुत्तरु’ में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों और समीक्षकों को लुभा चुकीं अभिनेत्री रितिका सिंह फिल्मकार मनिकंदन की ‘अण्डवान कट्टलाई’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म में रितिका की जोड़ी विजय सेतुपति के साथ बनाई जाएगी। इसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। जब निर्देशक मनिकंदन ने ‘इरुद्धि सुत्तरु’ देखी तो वह रितिका की प्रस्तुति से दंग रह गए और अगले ही कुछ दिनों के अंतराल में उन्होंने रितिका से संपर्क किया।”

‘अण्डवान कट्टलाई’ उतार-चढ़ाव के साथ मनोरंजक फिल्म है, यह गोपुरम फिल्म्स के जी.एन. अंबू चेजीयां द्वारा निर्मित होगी।

मनिकंदन ने आईएएनएस से कहा, “यह बहुत अलग है। ‘काका मुत्तै’ के विपरीत, यह हास्य के साथ हल्के विषय पर आधारित होगी, लेकिन इसमें पूरी तरह कॉमेडी नहीं है।”

फिल्म में बाकी कलाकारों का चयन होना बाकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493