मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता के 42वें जन्मदिन की पार्टी में तेज संगीत बजाने को लेकर वर्ली स्थित फोर सीजंस होटल पर 25000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने तेज शोर की शिकायत की थी।

पार्टी फोर सीजंस होटल की 34वीं मंजिल की छत पर हो रही थी। पार्टी में बड़ी संख्या में सितारे पहुंचे थे इसलिए उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई थी।
स्थानीय निवासी अशरफ खान के मुताबिक, वह शनिवार आधी रात के बाद (1:30 बजे) होटल के पास से गुजर रहे थे। उन्हें तेज संगीत की आवाज सुनाई दी। सड़क पर भी गाड़ियां ऐसी खड़ी थीं कि मुख्य रास्ता बाधित था।
पुलिस ने रात 10 बजे के बाद तेज संगीत बजाने के कराण इस पर पहले 12,500 रुपये का जुर्माना किया। इसके बाद भी तेज संगीत बंद नहीं किया गया। अशरफ ने फिर इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस वाले दोबारा होटल पहुंचे और 12,500 का दूसरा जुर्माना लगाया। इसके बाद पार्टी समाप्त की गई।
dharmpath.com dharmpath