रितेश की कॉमिक टाइमिंग की बराबरी मुश्किल : पुलकित

मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म सितारों की नजर में हास्य शैली आमतौर पर सबसे मुश्किल होती है। अभिनेता पुलकित सम्राट के लिए यह शैली इसके महारथी अभिनेता रितेश देशमुख की उपस्थिति में और भी मुश्किल हो गई।

करण अंशुमन निर्देशित ‘बंगीस्तान’ में रितेश और पुलकित साथ नजर आएंगे।

इस बारे में पुलकित ने आईएएनएस को बताया, “बंगीस्तान’ फिल्म मेरे दिल के करीब है। हमने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। रितेश के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा।”

उन्होंने कहा, “रितेश अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्रतिभा की बराबरी करना बहुत कठिन था।”

पुलकित ‘बंगीस्तान’ को पूर्ण हास्य फिल्म की बजाय एक व्यंग्य बताते हैं।

वह फिलहाल आगामी फिल्म ‘डॉली की डोली’ के प्रचार में व्यस्त हैं। इसमें वह हरियाणावी पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493