रितेश देशमुख की मराठी फिल्म में दिखेंगे सलमान

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म ‘सुल्तान’ की सफलता का जश्न मना रहे सलमान खान आगामी मराठी फिल्म ‘छत्रपति शिवाजी’ में दिखाई देंगे, जिसका निर्माण रितेश देशमुख कर रहे हैं।

सलमान ने एक साक्षात्कार में संवाददाताओं से कहा, “मैं रितेश देशमुख के साथ मराठी फिल्म ‘छत्रपति शिवाजी’ कर रहा हूं। यह अच्छा है कि पांच से छह दिन की शूटिंग है और रितेश फिल्म के निर्माता हैं।”

उन्होंने कहा, “मैंने फिल्म के लिए खुद को मनाया और मुझे पता है कि फिल्म में मैं क्या कर रहा हूं। आप इसे देखेंगे।”

रितेश अपनी अभिनेत्री पत्नी जेनेलिया डिसूजा के प्रोडक्शन बैनर मुंबई फिल्म कंपनी के साथ फिल्म का निर्माण करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी मां सलमा खान मराठी सीखने में उनकी मदद करेंगी, सलमान ने कहा, “नहीं, मुझे लगता है कि संवाद लेखक और रितेश मेरी मदद करेंगे, क्योंकि मेरी मां की मराठी हिंदी और अंग्रेजी से भी मिलीजुली है।”

रवि जाधव द्वारा निर्देशित फिल्म ‘छत्रपति शिवाजी’ में रितेश प्रतिष्ठित मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी का किरदार निभाते नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493