रितेश ने की जैकलीन की तारीफ

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘बैंगिस्तान’ के अभिनेता रितेश देशमुख ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज की तारीफ की है। उनका कहना है कि जैकलीन बेहद मेहनती हैं और ऊर्जावान भी।

फिल्म के सेट पर जैकलीन के बारे में पूछे जाने पर रितेश ने संवाददाताओं से कहा, “उनके बारे में एक बात जो नहीं बदली है, वह काम को लेकर उनका नजरिया है। वह बहुत मेहनती हैं। जब भी वह सेट पर पहुंचती हैं तो बेहद ऊर्जा के साथ पहुंचती हैं।”

रितेश के अनुसार, “जो चीज बदली है, वह यह है कि उनका प्रदर्शन अब पहले से भी बेहतर हो गया है। वह आत्मविश्वास से भरपूर नर्तकी के रूप में सामने आई हैं, जिसे आप उन पर फिल्माए जाने वाले गानों में देख सकते हैं। उन्हें मेरी ओर से शुभकामनाएं हैं। मुझे खुशी है कि वह अच्छा कर रही हैं।”

जैकलीन की पहली दो फिल्मों ‘अलादीन’ और ‘जाने कहां से आई है’ के अभिनेता रितेश ही थे। उन्होंने ‘हाउसफुल’, ‘रेस 2’ और ‘किक’ जैसी फिल्में भी की हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493