रिद्धिमा कपूर ने लांच किया प्रोजेक्ट इव

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। रिलायंस रिटेल ने एक नए कॉन्स्पेट के साथ प्रोजेक्ट इव की शुरुआत की है जहां एक ही छत के नीचे महिलाओं को हर तरह की खरीदारी का लुत्फ मिलेगा। इस शोरूम में महिलाओं के कपड़े से लेकर चप्पल-जूते, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ब्यूटी सैलून की सुविधा भी मुहैया कराई गई है।

राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज में प्रोजेक्ट इव का दूसरा शोरूम खोला गया है, जिसका उद्घाटन शनिवार को फैशन डिजाइनर और मिस इंडिया 2017 रिद्धिमा कपूर ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, “यह शोरूम विशेष तौर पर महिलाओं के लिए है। यहां वह अपनी जरूरत के हिसाब से हर समान खरीद सकती हैं। प्रोजेक्ट इव ने गर्ल्स और वूमन की जरूरतों का पूरा ख्याल रखा है। यदि कोई जल्दी में है और फटाफट खरीदारी करनी है, तो उसे कहीं और नहीं भटकना पड़ेगा। वह प्रोजेक्ट इव के शोरूम से मनपसंद खरीदारी कर सकती हैं।”

वसंत कुंज के एम्बीयंस मॉल मंे प्रोजेक्ट इव ने राजधानी क्षेत्र में अपना दूसरा शोरूम खोला है। यह स्पेशली 25 से 40 साल की युवती और महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ऐसा नहीं है कि इससे कम और इससे अधिक उम्र की महिलाएं यहां आकर अपनी जरूरत के अनुसार खरीददारी नहीं कर सकती हैं। वसंत कुंज के इस शोरूम में बेहतर एम्बीयंस है। कपड़ों और ब्यूटी प्रोडक्ट का पूरा रेंज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493