रिद्धिमा के साथ काम करना अच्छा अनुभव : पुरु

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। रिद्धिमा पंडित के साथ टीवी विज्ञापन में काम करने वाले अभिनेता पुरु छिब्बर का कहना है कि अभिनेत्री के साथ काम करना उनके लिए अच्छा अनुभव रहता है।

उन्होंने कहा, “हमने साथ में विज्ञापन किया, जिसमें हम नवविवाहित जोड़े के रूप में हैं और हनीमून पर जाने की योजना बना रहे हैं। रिद्धिमा प्यारी और अद्भुत व्यक्तित्व वाली हैं, जिनके साथ काम करना अच्छा लगता है। वह काम के दौरान ऊर्जा और खुशी लाती हैं।”

पुरु छोटे पर्दे पर अंतिम बार टीवी शो ‘नामकरण’ में नजर आए थे जिसके सह-निर्देशक फिल्मकार महेश भट्ट हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493