रिद्धी को चिढ़ ने कराया ‘खतरों के खिलाड़ी..’ से बाहर

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी-डर का ब्लॉकबस्टर रिटनर्स’ से बेदखल हुईं छोटे पर्दे की अभिनेत्री रिद्धी डोगरा का कहना है कि उन्हें शो में कीड़े-मकौड़े वाले स्टंट कर करके चिढ़ हो गई थी। वह उन्हें झेल नहीं पा रही थीं, इसलिए इससे बेदखल हो गईं।

रिद्धी शो से बेदखल होने वालीं चौथी प्रतिभागी हैं।

‘सावित्री’ और ‘नच बलिए 6’ जैसे धारावाहिकों में नजर आईं रिद्धी के लिए ‘खतरों के खिलाड़ी..’ का अनुभव अच्छा रहा।

उन्होंने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “मेरा मानना था कि मैं किसी चीज से डरती या घबराती नहीं हूं। मैं यह परखने गई थी और मुझे अहसास हुआ कि मैं सच में किसी चीज से नहीं डरती।”

उन्होंने कहा, “मेरा आखिरी स्टंट तिलचट्टों के साथ था। ऐसा नहीं है कि मैं डर गई थी, बल्कि मुझे उनसे चिढ़ हो गई थी। इसलिए मुझे शो से बाहर कराने वाला डर नहीं था।”

‘खतरों के खिलाड़ी..’ में फिलहाल अभिनेता आशीष चौधरी, हुसैन कुवाजेरवाला, इकबाल खान, सना खान, सागरिका घटगे, रश्मि देसाई, आशा नेगी, गायक-अभिनेता मियांग चैंग और कबड्डी खिलाड़ी राकेश कुमार और नतालिया कौर बची हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493