रियलिटी शो के लिए तैयार नहीं : सौम्या सेठ

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। ‘नव्या. नए धड़कन नए सवाल’ और ‘ये है आशिकी’ जैसे धारावाहिकों के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री सौम्या सेठ ने कहा है कि वह रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि वह पर्दे पर निजी जीवन को दिखाना नहीं चाहती।

सौम्या ने आईएएनएस से कहा, “रियलिटी शो में कैमरे के सामने व्यक्ति की सच्चाई का पता चलता है और पूरी दुनिया के सामने अपनी असलियत दिखानी होती है। मेरा मानना है कि मेरी असलियत मेरे परिवार और निजी लोगों के लिए है। मैं यह नहीं कर सकती क्योंकि मैं नहीं चाहती कि हर कोई मुझे जाने, इसलिए मैं रियलिटी शो के लिए तैयार नहीं हूं।”

सौम्या वर्तमान में लोकप्रिय ऐतिहासिक धारावाहिक ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ में राजकुमारी कौरवकी की भूमिका में नजर आ रही हैं।

यह पहली बार है जब सौम्या ऐतिहासिक धारावाहिक में अभिनय कर रही हैं, जिसमें उन्होंने भारी पोशाक और आभूषण पहने हैं।

‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ का प्रसारण कलर्स चैनल पर होता है। इसमें ‘देवों के देव.. महादेव’ से प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता मोहित रैना प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493