नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही ग्रेग नोर्मन गोल्फ कोर्स के नजदीक रियल एस्टेट डेवलपर ‘लोढा’ के प्रीमियम साप्ताहांत गृह विकास परियोजना का विज्ञापन करती नजर आएंगी।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर स्थित परियोजना मुंबई और पुणे से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है।
दीपिका ने एक बयान में कहा, “हालांकि ये दो दिन बेहद व्यस्तता में बीते, लेकिन मैंने इसका भरपूर मजा उठाया। मुझे ऐसा लगा ही नहीं कि मैं काम कर रही हूं। इस विशिष्ट एन्क्लेव में यह साप्ताहांत के दो दिनों के अवकाश का मजा उठाने जैसा था। गोल्फ खेलना, स्पा का आनंद उठाना और नदी किनारे बैठना तथा फिल्म देखना बेहद मजेदार रहा।”
इस परियोजना के तहत निवासी साप्ताहांत में यहां पहुंचकर गोल्फ खेल सकते हैं, नदी किनारे अपने परिवार के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं और दोस्तों तथा परिवार के साथ विभिन्न खेलों का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath