रियल के प्रशंसकों का कोच बेनितेज के खिलाफ विरोध हुआ तेज

मेड्रिड, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के प्रशंसकों का कोच राफेल बेनितेज के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और भी तीखा होता जा रहा है।

क्लब के घरेलू स्टेडियम सैंटियागो बेर्नाबेयू में बुधवार को रियल सोसिदाद के खिलाफ हुए ला लीगा मैच से ठीक पहले जैसे ही बेनितेज के नाम की घोषणा की स्टेडियम में मौजूद रियल के प्रशंसकों ने खूब शोर-शराबा कर अपना विरोध जताया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक बुधवार को जब खिलाड़ियों के नाम लाउडस्पीकर पर पुकारे जा रहे थे तब समर्थकों का व्यवहार सही था।

हालांकि जैसे ही बेनितेज का नाम पुकारा गया समर्थक जोर-जोर से चिल्लाने लगे जैसा कि उन्होंने इससे पहले इसी स्टेडियम पर रायो वालेकानो के खिलाफ हुए मैच में किया था।

रियल ने इस मैच में सोसिदाद को 3-1 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493