मेड्रिड, 13 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड ने अपने कप्तान सर्गियो रामोस के साथ करार का नवीकरण किया है। नए करार के मुताबिक रामोस अब क्लब के लिए 2020 तक खेलेंगे।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक सोमवार को इस करार के नवीकरण की प्रक्रिया पूरी हुई।
एशिया दौरे के दौरान क्लब के अध्यक्ष फ्लोरेंटीनो पेरेज ने रामोस के करार के नवीकरण को लेकर जारी ऊहापोह की स्थिति को साफ किया था।
अधिकारियों ने कहा है कि नए करार के तहत रामोस का वेतन 90 लाख यूरो प्रति सीजन होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य पुरस्कार व गोल करने पर अतिरिक्त आय होगी।
dharmpath.com dharmpath