रियल के साथ करार के विस्तार से खुश हूं : बेल

मेड्रिड, 1 नवंबर (आईएएनएस)। वेल्स के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी गारेथ बेल ने रियल मेड्रिड के साथ अपने अनुबंध में हुए विस्तार पर खुशी जताते हुए कहा है कि उनका एक और सपना साकार हो गया।

रियल के साथ बेल का करार 2020 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, वेल्स के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने सोमवार को अपने करार के विस्तार पर सैंटियागो बर्नबू में एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से यह बात की।

रियल की आधिकारिक वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेल ने कहा कि उन्होंने क्लब के साथ अपना करार बढ़ा लिया है और वह इससे काफी खुश हैं।

बेल ने कहा, “मैं जब यहां आया था, तो सफल होना और खिताब जीतना चाहता था। अब मेरा एक और सपना पूरा हो गया है और उम्मीद है कि अब मैं और अधिक खिताब और ट्रॉफी जीतूंगा।”

वेल्स के खिलाड़ी ने हालांकि, इस ओर भी इशारा किया कि रियल विश्व का सर्वश्रेष्ठ क्लब है और वह प्रीमियर लीग और क्लब को देखते हुए ही बड़े हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493