रियल ने वारेने के करार में 2 साल का विस्तार किया

मेड्रिड, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड ने 24 वर्षीय फ्रांसीसी सेंट्रल मिडफील्डर राफेल वारेने के करार में दो साल का विस्तार किया है।

मेड्रिड, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड ने 24 वर्षीय फ्रांसीसी सेंट्रल मिडफील्डर राफेल वारेने के करार में दो साल का विस्तार किया है।

इसके तहत, अब वारेने जून, 2022 तक क्लब में ही बने रहेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वारेने अब क्लब में लंबे समय तक बने रहने वाले खिलाड़ियों की सूची में शुमार हो गए हैं। इस सूची में इस्को, दानी कार्वाजाल, मार्सेलो, करीम बेंजेमा और मार्कोस लोरेंटे के नाम शामिल है।

रियल के साथ तीन दिन पहले ही लोरेंटे ने नए करार पर हस्ताक्षर किए, जिसके बाद अब वारेने के करार में भी विस्तार कर दिया गया है।

वारेने को फ्रेंच लीग क्लब लेंस से साल 2011 में रियल में शामिल किया गया था। उन्होंने अब तक क्लब के लिए 100 मैच खेले हैं। इससे पहले रियल के साथ उनका करार जून, 2020 तक था, लेकिन अब यह करार 2022 तक बढ़ गया है।

वारेने ने साल 2013 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल जगत में पदार्पण किया था। इसके अलावा, वह फ्रांस की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493