रियल ने सिटी को 4-1 से हराकर जीता चैम्पियंस कप

मेलबर्न, 25 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड ने इस वर्ष खिताबी सूखे को खत्म करते हुए इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर सिटी को 4-1 से मात देकर अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियंस कप जीत लिया।

मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर रिकॉर्ड 99,382 दर्शकों की उपस्थिति में शुक्रवार को हुए फाइनल मुकाबले में बारिश के बीच मात दे दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मैच के अधिकांश गोल मध्यांतर से पहले हुए।

राफेल बेनिटेज के मार्गदर्शन में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और करीम बेंजेमा ने अपने-अपने पहले गोल किए।

टीम के लिए शेष दो गोल पेपे और डेनिस चेरिशेव ने इस्को के शानदर पास पर किए।

सिटी के लिए एकमात्र सांत्वना गोल कार्यकारी कप्तान याया टोरे ने पेनाल्टी कॉर्नर पर किया।

सिटी के लिए फाइनल मैच शुरू से ही दुर्भाग्यपूर्ण रहा, जब मैच के 18वें मिनट में टीम से नए-नए जुड़े फाबियान डेल्फ चोटिल हो गए और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

इसके 10 मिनट के अंदर रियल ने सिटी के खिलाफ दो गोल दाग दिए।

सिटी अब अगले सप्ताह वियतनाम का दौरा करेगा, जबकि रियल चार वर्षो में पहली बार रविवार को चीन के लिए रवाना होगा जहां 27 जुलाई को उनका इंटर मिलान से मुकाबला होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493