रियल ने सिबेलेस स्क्वायर पर प्रशंसकों संग मनाया जीत का जश्न

मेड्रिड, 29 मई (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के डिफेंडर और कप्तान सर्गियो रामोस और उनकी टीम ने रविवार को मध्य मेड्रिड के सिबेलेस स्क्वायर पर अपनी 11वें चैम्पियंस लीग खिताब की जीत का जश्न मनाया।

सिबेलेस स्क्वायर पर जीत का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए हजारों प्रशंसकों के सामने क्लब के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी को उठाकर जीत की खुशी मनाई।

शनिवार को मिलान के सैन सिरो स्टेडियम में हुए चैम्पियंस लीग के फाइनल मुकाबले में रियल ने एटलेटिको मेड्रिड को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर जीत हासिल की।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रियल की टीम मिलान से रविवार सुबह छह बजे (चार बजे स्थानीय समयनुसार) मेड्रिड पहुंची और इसके बाद चीम सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम के लिए रवाना हुई।

स्टेडियम पहुंचने के एक घंटे बाद मेड्रिड के खिलाड़ी बस से अपनी ‘विक्ट्री परेड’ के लिए मेड्रिड की गलियों के लिए निकले, जिसका समापन सिबेलेस फाउंटेन के पास हुआ।

रियल के साथ सात सत्र खेलने के बाद विदा ले रहे डिफेंडर अल्वारो अर्बेलोआ बस से उतरकर ट्रॉफी को अपने हाथों में उठाने वाले पहले खिलाड़ी थे।

प्रशंसकों के साथ जीत का जश्न मनाने के बाद टीम बस से सैंटियागो स्टेडियम के लिए रवाना हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493