रियल में नए खिलाड़ियों को शामिल करने पर आश्वस्त नहीं जिदान

मेड्रिड, 4 जनवरी (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने कहा कि इस साल वह अपने क्लब के लिए अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की आशा करते हैं।

इसके अलावा, जिदान ने जनवरी में ट्रांसफर विंडो के दौरान किसी भी नए खिलाड़ी के साथ क्लब को करार के बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

किंग्स कप मैच से पहले जिदान ने संवाददाताओं के साथ कुछ बातें साझा कीं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 23 दिसम्बर, 2017 को बार्सिलोना के खिलाफ मिली हार के बात स्पेन में जिदान का यह पहला संवाददाता सम्मेलन था।

इस हार के कारण जिदान को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था।

जिदान ने कहा, “हम अभी तीन प्रतियोगिताओं में खेल रहे हैं और इसके लिए उत्सुक हैं। हम हर मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अपना हर भरसक प्रयास करेंगे। हम किंग्स कप में लौटे हैं और अगले दौर में पहुंचने की आशा रखत ेहैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493