मेड्रिड, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने स्वीकार करते हुए कहा कि क्लब के प्रति उनका काम तब तक पूरा नहीं हो जाता, जब तक उनकी टीम जर्मनी के क्लब से मिली हार से उबर नहीं जाती।
चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में रियल को जर्मन क्लब वीएफएल वुल्फ्सबर्ग से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
रियल ने हालांकि, पांच दिन पहले कैम्प नाउ स्टेडियम में बार्सिलोना के साथ हुए रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की थी।
लीग में शनिवार के मुकाबले से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में जिदान ने कहा, “हम क्लब में स्थिति से भलिभांती परिचित हैं। हमारा सत्र दांव पर लगा है और हम सब इस बात को जानते हैं। यह काफी मुश्किल समय है। मुझे मुश्किल चीजें काफी पसंद हैं।”
जिदान ने कहा कि हार के कारण मिले बुरे अंकों पर ध्यान देने से बेहतर अच्छा करने के बारे में सोचा जाए। उन्होंने कहा, “मैं इसे ऐसे ही नहीं मानने वाला, क्योंकि हमने बार्सिलोना को हराया था और बुधवार को जो भी हुआ उससे मुझे कोई फरक नहीं पड़ने वाला।”
dharmpath.com dharmpath