रियल मेड्रिड के खिलाफ जीतना चाहिए : ग्रीजमैन

मेड्रिड, 17 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड के महत्वपूर्ण स्ट्राइकर एंटोनी ग्रीजमैन ने कहा कि रियल मेड्रिड के खिलाफ खेले जाने वाले आगामी मैच में टीम को जीत हासिल करनी चाहिए।

स्पेनिश लीग में शनिवार को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। रियल इस लीग की मौजूदा विजेता है।

फ्रांस के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने स्पेन की वेबसाइट ‘मार्का’ को दिए बयान में कहा, “यह मैच जीतना जरूरी है। नए स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा और लोग पूरे उत्साह के साथ देखने के लिए स्टेडियम पहुंचेंगे।”

उन्होंने कहा, “यह प्रशंसकों के लिए और क्लब के लिए बहुत महत्वपूर्ण मैंच है।”

एटलेटिको के 26 वर्षीय खिलाड़ी ग्रीजमैन ने कहा कि एटलेटिको की टीम को गोल करने में परेशानियां हो रही हैं।

ग्रीजमैन ने कहा, “डिफेंस के मामले में हम अच्छे हैं और हमें गोल करने के लिए भाग्य की जरूरत है। हमें खेल में सुधार की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493