लंदन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी ने चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल के पहले चरण के मैच के लिए लंदन से मैनचेस्टर के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
समाचार एजेंसी एफ के मुताबिक, पहले चरण का मैच मंगलवार को मैनचेस्टर के एतिहाद स्टेडियम में खेला जाएगा।
क्लब लंदन के इयूस्टोन स्टेशन से मैनचेस्टर के पिक्काडिली स्टेशन के बीच चार्टड ट्रेन सर्विस की उम्मीद कर रहा है।
यह विशेष ट्रेन दक्षिण में बसी टीम के समर्थकों को चैम्पियंस लीग के पहले चरण के सेमीफाइनल का लुत्फ उठाने का मौका देगी, जिससे खिलाड़ी मैच के बाद उसी रात को अपने घर लौट सकेंगे।
इस विशेष ट्रेन की इकॉनोमी क्लास का टिकट 60 पाउंड और फर्स्ट क्लास का टिकट 100 पाउंड होगा।
dharmpath.com dharmpath