रियल मेड्रिड के साथ चर्चा कर रहे हैं पोग्बा : एजेंट

पेरिस, 20 जून (आईएएनएस)। फ्रांस और जुवेंतस के स्टार खिलाड़ी पॉल पोग्बा के एजेंट ने पुष्टि करते हुए बताया है कि खिलाड़ी ने स्पेन के दिग्गज फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के साथ स्थानांतरण के संदर्भ में चर्चा शुरू कर दी है।

जुवेंतस के साथ 2019 तक करार से जुड़े पोग्बा वर्तमान में यहां जारी यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में मेजबान टीम फ्रांस के लिए खेल रहे हैं।

पोग्बा के एजेंट मिनो राईओला ने कहा कि तीन क्लब 23 वर्षीय खिलाड़ी के साथ करार करना चाहते हैं और उनमें से एक रियल है।

पिछले सप्ताह कई मीडिया रिपोर्ट से मिली जानतकारी से यह सामने आया था कि जुवेंतस अपने 23 वर्षीय खिलाड़ी को बेचने के लिए 12 करोड़ यूरो (13.59 करोड़ डॉलर) की मांग कर रहा है।

राईओला ने रविवार को कहा, “हम रियल से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है। क्लब के कोच जिनेदिन जिदान की इच्छा महत्वपूर्ण है। हम अभी प्रथम चरण में हैं। यह चर्चा नहीं है, क्योंकि दोनों पक्ष जानते हैं कि उन्हें क्या चाहिए और हम देखेंगे कि हम यह सौदा कर सकते हैं या नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493