रियल मेड्रिड कोच की बेल की प्रशंसा

मेड्रिड, 11 नवंबर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड फुटबाल क्लब के अंतरिम कोच सैंटियागो सोलारी ने वेल्स के फारवर्ड गारेथ बेल की प्रशंसा की।

कोच ने हालांकि, इसके साथ यह भी कहा कि स्पेन के मिडफील्डर इस्को एलार्कोन के स्वास्थ्य में सुधार होना जरूरी है और ऐसे में धैर्य बनाए रखना अहम है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, जुलेन लोपेतेगुई को मुख्य कोच पद से हटाए जाने के बाद सोलारी ने इस पद का कार्यभार संभाला है। ऐसे में उन्होंने बेल की टीम में पोजीशन को राइट से हटाकर लेफ्ट विंग में रख दिया है।

एक बयान में सोलारी ने कहा, “बेल हर पोजीशन में सही हैं। वह लेफ्ट में खेलने के काबिल हैं, राइट में भी और एक स्ट्राइकर के रूप में भी।”

सोलारी ने कहा कि बेल को लॉस ब्लांकोस के खिलाफ खेले गए मैच की तरह ही अपने प्रदर्शन को बनाए रखने की जरूरत है।

इस्को के बारे में सोलारी ने कहा कि वह अपनी फॉर्म को फिर से हासिल करने के लिए प्रशिक्षण कर रहे हैं। बड़ी सर्जरी के बाद वह टीम में लौटे हैं और ऐसे में पूरी तरह से फिट होना आसान नहीं है। ऐसे में अपनी फॉर्म को हासिल करने के लिए वह प्रशिक्षण कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493