मेड्रिड, 10 जून (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी क्लब रियल मेड्रिड ने शनिवार को अपने युवा टीम निदेशक विक्टर फर्नादेज के साथ करार को समाप्त करने की घोषणा की है।
एक बयान के जरिए क्लब ने यह घोषणा की।
क्लब ने अपने बयान में कहा, “फर्नादेज को क्लब के लिए उनके समर्पण और व्यावसायिकता के लिए धन्यवाद देना चाहता है। इसके साथ ही उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी देता है।”
रियल ने इस साल युवेंतस को हराकर चैम्पियंस लीग खिताब जीता है।
dharmpath.com dharmpath