रियल मेड्रिड ने हुगो सांचेज को याद किया

मेक्सिको, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड ने अपने पूर्व स्टार खिलाड़ी हुगो सांचेज को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की।

मेक्सिको के खेल समाचार पत्र ‘ला अफीसियोन’ ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रियल मेड्रिड ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हुगो को याद करते हुए एक फोटो साझा की। हुगो साल 1985 से 1992 तक रियल के लिए खेले थे।

इस फोटो में हुगो रियल क्लब की जर्सी पहने हुए हैं। रियल ने फोटो साझा करने के साथ लिखा, “हुगो सांचेज। एक बेहतरीन गोल करने वाले और रियल मेड्रिड के इतिहास में सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर।”

हुगो ने रियल की टीम के साथ खेले गए 282 मैचों में 208 गोल दागे थे।

फुटबाल इतिहास और सांख्यिकी के अंतर्राष्ट्रीय महासंघ ने साल 1999 में हुगो को 20वीं सदी का 26वां सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी और कोनकाकैफ क्षेत्र से बेहतरीन फुटबाल खिलाड़ी घोषित किया।

हुगो को साल 2004 में अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ फीफा द्वारा दुनिया के 100 सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493