रियल मेड्रिड में आयडल बनकर उभरेंगे विनिसियस : कार्लोस

रियो डी जनेरियो, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के पूर्व ब्राजीली स्टार रोबटरे कार्लोस ने कहा है कि उभरते हुए ब्राजीलियाई फुटबालर विनिसियस जूनियर आने वाले दिनों में इस क्लब के कई दिग्गजों में शामिल होंगे।

17 साल के विनिसियस ने रियल मेड्रिड के साथ करार कर लिया है। वह हालांकि 18 साल का होने के बाद ही क्लब के लिए खेलने की योग्यता हासिल कर सकेंगे।

कार्लोस ने कहा, “विनिसियस एक दिन रियल के बड़े स्टार बनेंगे। वह जानते हैं कि रियल के लिए खेलना आसान नहीं क्योंकि इस क्लब का फैन बेस काफी बड़ा है लेकिन वह अभी से ही रियल का सदस्य होने पर गर्व कर रहे होंगे। साथ ही साथ वह इस जुड़ाव की जिम्मेदारी के अहसास भी परिचित हो गए होंगे।”

कार्लोस ने रियल के लिए 370 मैच खेले। कार्लोस मानते हैं कि रियल को चाहने वाले लोग विनिसियस का एक खिलाड़ी और एक इंसान के रूप में सम्मान करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493