रियल से रील स्ट्रीट डांसर बने सुशांत पुजारी

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। पूर्व स्ट्रीट डांसर सुशांत पुजारी, कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता रेमो डीसूजा की आने वाली फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ का हिस्सा बनकर काफी रोमांचित हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “आज मैं जहां हूं, ऐसा होना मेरी किस्मत में पहले से ही लिखा हुआ था क्योंकि मैंने एक स्ट्रीट डांसर के रूप में शुरुआत की थी।”

सुशांत इससे पहले ‘एबीसीडी’ और ‘एबीसीडी 2’ में काम कर चुके हैं।

सुशांत ने कहा, “फिल्म ‘स्ट्रीट डांस’ का हिस्सा बनने के साथ मुझे याद आया कि कैसे मैंने एक स्ट्रीट डांसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी..मैं सड़कों पर नाचा करता था। धीरे-धीरे मैंने बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करना शुरू किया। इन सभी प्रयासों के बाद मैं यहां तक पहुंचा।”

इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493